रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में मुख्यमंत्री पर फेंकी गई टूटी हुई कुर्सी…इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां नीतीश की समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पर कुर्सी फेंकी गई।हालांकि इससे उन्हें कोई खरोच तक नही आई। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद पहुंचे थे जहां उमड़ी भीड़ के बीच किसी ने मुख्यमंत्री पर कुर्सी फेंक दी। घटना बारूण प्रखंड के कंचनपुर की है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने आये थे। उद्घाटन करने के दौरान ही किसी ने कुर्सी का टुकड़ा उनपर फेंका जो उनके सामने से उड़ता हुआ निकल गया।कुर्सी का टुकड़ा किसने और क्यों फेंका , इसका खुलासा अभीतक नही हो सका है लेकिन इसे सुरक्षा में हुई चूक बताया जा रहा है ।





2 thoughts on “औरंगाबाद- सीएम की सुरक्षा में चूक, मुख्यमंत्री पर फेंक दी टूटी कुर्सी!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/bg/register-person?ref=V2H9AFPY