राशन डीलर कर रहा था सरकारी अनाज की अवैध बिक्री, ट्रैक्टर समेत अनाज जब्त!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

राशन डीलर के दरवाजे पर गेहूं की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जब्त किया। इस घटना के बाद पुलिस ने जब्त किये गेहूं लदे ट्रैक्टर व ट्रॉली को थाने ले जाया गया। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती पंचायत के ओरगाईं गांव में शाम के करीब साढ़े तीन बजे राशन डीलर के दरवाजे पर गेहूं की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने जब्त किया। जिस पीडीएस दुकान पर गेहूं से लदा ट्रैक्टर व ट्रॉली खडा था। वह ट्रैक्टर व ट्रॉली ओरगाईं गांव निवासी पंकज साह है। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानदार बब्बन सिंह कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंचा था। जहां गेहूं की लदाई की जा रही थी। इस बीच सरकारी योजना के तहत लाभुकों के बीच वितरण किए जाने वाले राशन की अवैध बिक्री किए जाने के संदेश पर कुछ ग्रामीणों द्वारा थाने की पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना कर दी गई। जिसके बाद थानेदार अनिल प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और उक्त् अनाज लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करते हुए थाने ले जाया गया।
इधर इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णकांत ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिली है। जब्त किये गये अनाज की जांच की जायेगी। दोषी पाये जाने पर पीडीएस दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की जायेगी।

Join us on:

3 thoughts on “राशन डीलर कर रहा था सरकारी अनाज की अवैध बिक्री, ट्रैक्टर समेत अनाज जब्त!”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment