रिपोर्ट अनमोल कुमार
भूमि न खाली करने पर होगी कार्रवाई, जेसीबी आदि के खर्च की वसूली भी भगवान से होगी
भोपाल : रेलवे ने मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में बने एक मंदिर में विराजमान बजरंग बली को रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में बजरंग बली को अतिक्रमणकारी बताते हुए सात दिन में अतिक्रमण हटाने को भी कहा है। साथ ही अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे जबरन कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली बजरंग बली से होगी। झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से 8 फरवरी को बजरंग बली, सबलगढ़ के नाम से एक नोटिस जारी हुआ है, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रेलवे को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। नोटिस में बजरंग बली को संबोधित करते हुए लिखा है कि आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अत: आप इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसका हर्जाना और खर्च की जिम्मेदारी आपकी होगी। बजरंग बली को दिए गए इस नोटिस की प्रति सहायक मंडल अभियंता ग्वालियर और जीआरपी थाना प्रभारी ग्वालियर को भी भेजी गई है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज माथुर ने कहा कि यह नोटिस पूरी तरह सही लग रहा है, जो रेलवे से ही जारी हुआ है। सबलगढ़ में श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज लाइन का काम चल रहा है, यदि मंदिर लाइन के बीच में आ रहा है, तो उसे हटाना तो पड़ेगा ही। चूंकि मंदिर रेलवे की जमीन में है, इसलिए विधिवत नोटिस भिजवाया गया है।





1 thought on “भोपाल -रेलवे ने बजरंग बली को अतिक्रमणकारी बता भेजा नोटिस”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.