राजेंद्र सेतु की मरम्मत को लेकर भ्रामक तस्वीर वायरल, ये है पुरी सच्चाई!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-


राजेंद्र सेतु को लेकर किसी ने मरम्मत सबंधी बोर्ड की तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल कर सेतु के आज रात 12 बजे से बंद होने की अफवाह फैला दी है जिससे उत्तर और मध्य बिहार के कई जिले के लोग परेशान हैँ!
लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है, सेतु की मरम्मत फ़रवरी माह में शुरु होने की सम्भावना है, जिसे लेकर तैयारी की जा रही है!
फेब्रिकेशन यार्ड के अंदर कई बोर्ड रखे गये हैँ, जिसे जरूरत अनुसार मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंपनी लगाएगी!
ये कार्य सिक्स लेन ब्रिज निर्माण कार्य में लगी एसपी सिंघला को दी गई है!

वायरल भ्रामक तस्वीर


कंपनी के वरिष्ठ अभियंता अरुण कुमार गुप्ता ने बताया की वायरल तस्वीर बिल्कुल भ्रामक है किसी ने यार्ड से बोर्ड का फोटो लेकर वायरल कर दिया है!
मरम्मत कार्य जब भी शुरू होगा मिडिया के द्वारा जानकारी लोगों तक पहले से पहुँचा दी जाएगी!

सच्चाई, यार्ड में पड़ा बोर्ड


प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़रवरी माह के 15 से 20 तारीख़ तक या इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाना है जिसकी तैयारी चल रही है!


मरम्मत कार्य के दौरान सेतु रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रतिदिन पूर्णतः बंद रहेगा और सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक ट्रैफिक वन वे रहेगा!

Byte :- अरुण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अभियंता, एसपी सिंघला

Join us on:

Leave a Comment