संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजद के मंत्री इस्राइल मंसूरी पर और पुलिस प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप ,
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव राहुल कुमार की हत्या 9 फरवरी को गोली मार कर कर दी गयी जिसके परिजनों से मिलने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पहुँचे और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हत्या पुलिस प्रशासन और यहाँ के राजद के मंत्री इस्राइल मंसूरी के मिली भगत से की गई है, उन्होंने इस दौरान और भी कई गंभीर आरोप मुख्यमंत्री और राजद के मंत्री पर लगाये,
बाइट:- संजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा




