संतोष पांडेय की रिपोर्ट
बिहार के मुजफ्फरपुर बिजली कोर्ट में न्याय की गुहार लगाया है, मोतिहारी बिजली विभाग का अनोखा कारनामा । UKG में पढ़नेवाले छोटा स्कूली छात्र पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर FIR किया। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने आरोप लगाया कि पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गाँव के रहनेवाले सन्नी कुमार ने अवैध तरीके से टोंका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं । सन्नी कुमार ने बिजली विभाग को 35000 रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है । बिजली विभाग का यह कारनामा हैरान कर देनेवाला है । आप तस्वीर में देखकर अनुमान लगा सकते हैं कि यह छोटा बच्चा सन्नी कुमार कैसे बिजली का टोंका फंसा सकता है । जिस समय बिजली का टोंका फंसाकर बल्ब जलाने का आरोप सन्नी कुमार पर लगाया गया है उस समय सन्नी अपने स्कूल में था । सन्नी कुमार की उम्र भी 12 साल से कम है और UKG का छात्र है । बिजली विभाग के इस हैरान कर देनेवाले कारनामे के बाद सन्नी के पिता ने बिजली विभाग द्वारा लगाया गया जुर्माना का भुगतान कर दिया है और मुजफ्फरपुर बिजली कोर्ट का में न्याय की गुहार लगाया है । बिजली कोर्ट में भी न्यायाधीश ने सन्नी के पिता के गुहार को सुनते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रियंका शंकर के इस कारनामे को हैरान कर देनेवाला करार दिया है और नोटिस भेजकर जवाब देने का आदेश दिया है
बाइट-: सन्नी कुमार —– आरोपी छात्र
बाइट-: शिवराज नंदन —– वकील —- बिजली कोर्ट मुजफ्फरपुर




