एसपी के आदेश पर हर दिन 11 बजे से एक बजे तक थाने में लगेगा जनता दरबार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के आदेश पर कैमूर जिले के करमचट थाने में अब हर दिन जनता दरबार का आयोजन होने जा रहा है। आयोजित होने जा रहे जनता दरबार में 11 बजे से एक बजे तक लोगों की समस्याओं को पुलिस द्वारा सुना जायेगा और उनके निबटारे की दिशा में कार्रवाई की जायेगी। जिन लोगों को समस्या है वे लोग हर दिन उक्त समय पर लगनेवाले जनता दरबार में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उस शिकायत को पुलिस द्वारा शॉर्ट आउट किया जायेगा। इसी क्रम में शुक्रवार को जनता दरबार में एक मामला सामने आया। जिसमें करचमट के तेंदुआ गांव के शिवपूजन पासवान बनाम हंशलाल पासवान के बीच 62 डिसमिल जमीन को लेकर मामला सामने आया। इस मामले में भूमि के मापी के आधार पर मामला शांतिपूर्ण रूप से निबटाया गया।

Join us on:

Leave a Comment