जमुई के लछुआर में हिंसक झड़प, महिला समेत 6 जख़्मी, एक को लगी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के लछुआर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मथुरापुर गांव में हुई जमकर मारपीट, महिला सहित छह लोग घायल, एक को लगी गोली

बता दें कि शुक्रवार की सुबह लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में घर के समीप एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर बंधे जानवर को हटाने के लिए कहने पर हुई मारपीट में एक पक्ष के महेश्वर यादव, विशो यादव, राजेश यादव, बृजेश कुमार, निरंजन कुमार, संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें महेश्वर यादव के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी है। घायल महेश्वर यादव ने बताया कि घर के समीप के एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है। 6 माह पूर्व 20 जुलाई को भी हो चुका है मारपीट। विवादित जमीन पर बंधे जानवर को हटाने के लिए महेश्वर यादव ने शिवबालक यादव को कहा। जिसके बाद शिवबालक यादव, नीतीश कुमार, पवन कुमार, श्रवण यादव, भगीरथ यादव, विक्की कुमार, मुरारी यादव, जागेश्वर यादव व कीरत यादव ने मिल कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विक्की कुमार ने महेश्वर यादव को गोली मार दी। गोली महेश्वर यादव के बाएं पैर के घुटने में लगी है। सभी घायल का इलाज सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करते हुए 4 घायल को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया

वाइट -घायल परिजन

Join us on:

Leave a Comment