पटना- बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, रेप के बाद की गई हत्या, दुष्कर्मी हत्यारा गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

स्लांग बेऊर में दो दिन पहले अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गया लाश का पुलिस ने किया खुलासा

लोकेशन फुलवारी शरीफ

बेऊर में दो दिन पहले अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गया लाश का पुलिस ने किया खुलासा

बुजुर्ग भीखारन महिला के साथ बलात्कार के बाद कर दी गई थी हत्या

घटनास्थल के साक्ष्य व डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने बलात्कार के बाद हत्या करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. पटना के बेऊर थाना पुलिस ने बाईपास इलाके में एक मैरिज हॉल के पास अज्ञात 62 वर्षीय महिला की ईंट पत्थरों से कूट-कूट कर हत्या कर देने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है . पुलिस के मुताबिक बेऊर इलाके में रहने वाले एक युवक ने आधी रात सड़क किनारे भिखारन महिला को जबरन सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसकी ईंट पत्थर से मार मात कर हत्या कर दी. इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य और डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया इस हत्याकांड को सुलझाने में बेवर थाना पुलिस 100 नंबर 112 क्विक मोबाइल के जवानों के अहम भूमिका निभाई.

दरअसल, बेउर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिली एक 62 वर्ष की महिला की हत्या मध्य रात्री में सड़क किनारे से जबरन उठा दुष्कर्म करने के बाद एक चालक ने कर दिया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के दौरान उसके शरीर पर लगे खून के धब्बे वाला कपड़ा,मोबाईल फोन और मोटर साइकिल को बरामद कर लिया .हत्यारे की गिरफ्तारी विधि विज्ञान प्रयोगशाला,श्वान दस्ता,100 डायल, इलाके में लगे सीसीटीवी और पुलिस की टीम के प्रयास से संभव हो सका है.

मालूम हो कि दो दिन पूर्व बाईपास एक मैरेज हॉल के पास एक 62 साल की महिला का शव मिला था.शव देखने से मालूम होता था कि हत्या ईंट पत्थर से कुचल कर किया गया था

गुरुवार की देर शाम बेऊर थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि शव मिलने के बाद घटना स्थल पर श्वान दस्ता को बुलाया गया. श्वान दस्ता शव मिलने के स्थान से आधे किलो मीटर की दूरी पर तेज प्रताप नगर के पास जा कर रूक गया,तब पुलिस की टीम जिसमें थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार,अनिल कुमार राजीव प्रसाद,प्रमोद कुमार राकेश यादव एवं 100 डायल की टीम को हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया. डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा को खंगाला , तब पुलिस ने देखा कि एक युवक उक्त महिला को जबरन खिंच कर अपने साथ ले जा रहा है जिसका महिला विरोध कर रही है. पुलिस टीम ने उक्त युवक को डॉग स्क्वायड की मदद से पकड़ा और पूछ ताछ शुरू किया तब उसने पुलिस को अपना नाम कृष्ण प्रताप सिंह करूणाबाग थाना सोहसराय जिला नालंदा बताया और वारदात की पूरी जानकारी पुलिस को दिया .उसने पुलिस को बताया कि वह वारदात की रात वह ढाई बजे जब आया तो देखा कि यह महिला सड़क के किनारे बैठी हुई है. वह उसे जबरन उठा कर दुष्कर्म करने के लिए एक टाइल्स दुकान के पास ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया मगर महिला ने दुष्कर्म के पहले और बाद में भारी विरोध किया. तब उसने दुष्कर्म के बाद महिला का टाइल्स और मार्बल्स से सर कुचल कर मार डाला. इस दौरान उसके कपड़े पर खून के छींटा पर गया. हत्या के बाद वह अपने कमरे में चला गया और कपड़ा उतार कर रख दिया.पुलिस ने खून लगे कपड़े को उसके कमरे से बरामद कर लिया. वहीं आस पास के लोगों ने बताया कि महिला करीब ढेड़ माह से भटक कर यहां आ गई थी और मंदिर में रह कर पूजा पाठ करती और रात के समय सड़क किनारे सो जाती.आस पास के लोग उससे खाना दिया करते थे.वह बंगाली भाषा बोलती थी

सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर खून लगे कपड़े,मोबाईल फोन एवं मोटर साइकिल बरामद कर लिया है। युवक पहले भी जीआरपी बख्तियारपुर से एक मामले में जेल जा चुका है .

Join us on:

Leave a Comment