पटना में थानेदार के चाचा के घर भीषण चोरी, दस लाख की संपत्ति किया साफ!

SHARE:

रिपोर्टर अमित कुमार

थानेदार के चाचा घर चोरी, चोरों ने उड़ाए
आठ लाख के जेवरात 10 लाख से अधिक नगद रुपए समेत लाखों के समान चुराए

फुलवारी शरीफ. फुलवारी शरीफ के नोहसा में फुलवारी शरीफ थाना के पूर्व थानाध्यक्ष और वर्तमान में नौबतपुर थाना के थाना अध्यक्ष रफीकुर रहमान के चाचा के नोहसा फुलवारी शरीफ स्थित घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की सामान ,जेवरात और लाखों रुपए नगद चुरा कर फरार हो गए. घटना उस वक्त हुई जब घर मालिक अपने पैतृक गांव मोतिहारी जिला गए हुए थे. यहां घर में ताला लगा देख चोरों ने धावा बोलकर चोरी की भीषण वारदात को अंजाम दे दिया.

घटना के संबंध में मुनीर अहमद ने बताया कि वह मूल रूप से मोतीहारी माधोपुर तुरकोला के रहने वाले हैं. फुलवारी शरीफ के उस्मान नगर नोहसा में मकान बना कर बेटा बहू पत्नी के साथ रहते हैं. पांच दिन पूर्व वह धान बेचने के लिए परिवार के साथ गांव चले गये. उनकी एक बेटी पास में ही मकान बना कर पति बच्चों के साथ रहती है. बता दें कि मोहम्मद मुनीर अहमद के भतीजे रफीक उर रहमान वर्तमान में नौबतपुर थाना के थानाध्यक्ष है जो पूर्व में फुलवारी शरीफ थाना के थाना अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
मुनीर अहमद ने पुलिस को बताया की गुरूवार की सुबह उनके मकान के पड़ोस में रहने वाली उनकी बेटी अपने घर की छत पर फुल के पौधों में पानी देने लिए आई तो देखा कि पिता जी के मकान के हर कमरे का दरवाजा खुला है और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है.वह नीचे आई तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है.अंदर जाने पर पता लगा कि हर एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी सहित अन्य सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है. उसने अपने पिता को घर में चोरी हो जाने की जानकारी दिया. जानकारी लगने के साथ ही मोतीहारी से मुनीर वापस आये तो देखा कि घर की अलमारी में रखे बहू के आठ लाख के जेवरात पत्नी के दो लाख से ऊपर के जेवरात पत्नी और और बहू की अलमारी में रखे दो लाख सात हजार नगद एवं घर में रखा तांबा पीतल का सारा सामान नये कपड़े सब कुछ गायब हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दिया. गृह स्वामी ने बताया कि चोर करीब 15 लाख की संपति चुरा ले गये हैं.

Join us on:

Leave a Comment