रुपेश कुमार की रिपोर्ट
पत्थर से कुचलकर वृद्ध महिला की हत्या, खेत मे जाल बांधते समय बड़ा पत्थर से सिर कुचला, इलाज के दौरान गया में तोड़ा दम
औरंगाबाद में आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने एक वृद्ध महिला को ईट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुरुवार को इलाज के दौरान वृद्धा ने तड़प तड़प कर अस्पतालके दम तोड़ दिया। दरअसल, यह घटना कुटुम्बा प्रखण्ड के अम्बा थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत जोड़ा गांव की है। मृतक वृद्ध महिला उसी गांव निवासी 80 वर्षीय शनिचरी देवी थी। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला का पूरा परिवार गांव के ही बधार में लल्लू अहरा के समीप चंडी स्थान अपना लम्बा चौड़ा खेती बाड़ी फैला रखा है। उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तीन फरवरी को वृद्ध महिला शाम में अपने खेत तरफ गयी थी। जहां वह खेत के चारो तरफ जाल बांध रही थी। तभी अचानक गांव का ही एक युवक प्रमोद यादव उर्फ बौध यादव का बेटा विकाश यादव आया और वृद्ध महिला से बेवजह बहसबाजी करने लगा।
जिसके बाद युवक आवेश में आकर बगल से ही एक बड़ा था पत्थर उठाया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद लात घुसे से महिला को मारकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया और फरार हो गया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में वृद्ध महिला को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया था जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान वृद्ध महिला दम तोड़ दी।
इस घटना के बाद परिजन शव को अपने घर लेकर पहुंचे जहां से अम्बा थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अम्बा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया की पत्थर से कुचलकर एक युवक के द्वारा वृद्धा की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है।




