किसान सभा एवं ट्रेड यूनियन का एक दिवसीय धरना।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान सभा एवं ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में जहानाबाद समाहरणालय के समक्ष किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि किसानों को हर हाल में कर्ज मुक्त करना होगा। धरना पर बैठे धरना पर बैठे किसानों का कहना था कि केंद्र की सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें किसानों एवं मजदूरों को अनदेखी किया गया है ।किसानों के लगभग 13 महीने तक चले आंदोलन के तहत जो समझौता हुआ था उस समझौता के विपरीत बजट पेश किया गया है ।किसानों को कर्ज मुक्त करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन बजट में इस प्रकार का कोई प्रावधान नहीं रहने के कारण किसान पंचायत से लेकर राज्य एवं देश स्तर पर आंदोलित है। किसानों ने कहा कि हम लोगों की मांगे जब तक पूरा नहीं होगा तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा ।
बाइट सोना लाल प्रसाद राज्य कोषाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment