मुजफ्फरपुर-मैदापुर फोर लाइन के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर फोर लाइन के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक के सीने में दो गोली लगी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लग्जरी गाड़ी से युवक का डेड बॉडी फेंका गया है. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी सवार भागने में कामयाब रहे. लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान कोठिया निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. सतीश कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. शव मिलने की सूचना पर परिजनो ने आक्रोशित होकर bmp6 के पास सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की राशि को लेकर हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मिठनपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव देख कर लग रहा है कि दुश्मनी की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment