प्रशान्त कुमार ब्यूरो प्रमुख
बिहार बेगूसराय के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने गुरुवार को सदन में जयमंगला गढ़ और नौला गढ़ का विषय उठाया उन्होंने अतरांकित प्रश्न के माध्यम से कहा जयमंगला गढ़ एक शक्ति पीठ है इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है लेकिन ये उपेक्षा का शिकार है इसके साथ ही नौला गढ़ भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है पाल बंश के समय से ही इसका ऐतिहासिक साक्ष्य मिलता है कई बार इसके खुदाई में भी प्रमाण मिले हैं लेकिन कई कारण से अभी तक ये उपेक्षा का शिकार रहा जबकि ये स्थान राष्ट्रीय महत्व का है
उन्होंने सरकार के मंत्री से अनुरोध किया एक बिशेषज्ञ की टीम को भेजा कर इसका सर्वे कराया जाय इसका संवर्धन और संरक्षण किया जाय ताकि विरासत सुरक्षित रह सके
सांसद प्रतिनिधि शम्भू कुमार ने कहा राकेश सिन्हा आधा दर्जन बार इस क्षेत्र का दौरा किए हैं वहाँ के स्थानीय लोगों से इतिहासकारों, बुद्धिजीबीयों से संवाद किए हैं सदन में इससे पहले भी अपनी बात रख चुके हैं उम्मीद है इनके प्रयास से बिहार सरकार और केंद्र सरकार सकरात्मक पहल करेगी जिससे इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार अपनी इतिहास और विरासत को सहेज रही है राकेश सिन्हा के प्रयास से जरूर सफलता मिलेगी भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह रामकल्याण सिंह देवानंद कुशवाहा ललन सिंह सुनील कुंवर नीरज नवीन आदि ने कहा इस क्षेत्र के विकास से पर्यटक का आना शुरू होगा रोजगार भी पैदा होगा




