12 फरवरी को होने वाले जनसभा को लेकर लोजपा(रा) के नेताओं ने सभा स्थल का किया निरीक्षण।

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिंद हाईस्कूल के मैदान में आगामी 12 फरवरी को होने वाले मिलन समारोह सह जनसभा को लेकर लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मुकुट और जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष राजनीश कुमार उर्फ राजू जी ने जनसभा स्थल का नीरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान के कैंपस को बारिकी से जांच किया और वहां चिराग पासवान द्वारा किया जाने वाला संबोधन स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष सतेंंद्र मुकुट ने कहा कि कार्यक्रम का तैयारी जोर शोर से चल रही है और उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक सभा होने जा रहा है और इस सभा में भारी से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। मौके पर मौजूद जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ राजू ने कहा कि सारे कार्यकर्ता और हम सभी लोग हर जगह जाकर गांव के लोगों को आमंत्रित कर रहे है कि हमारे नेता आने वाले हैं और लोग जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भाग लें।

बाइट।रजनीश कुमार उर्फ राजू लोजपा नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment