बेगूसराय-एसपी ऑफिस के पास ही महिला से लूटे 2 लाख!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में दिनदहाड़े एसपी ऑफिस के पास से बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला शिक्षक से 2 लाख रूपये लूट लिया । घटना नगर थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस और कोर्ट परिसर के बीच की है । बताया जाता है कि मनी कुमारी किराए के मकान में आनंदपुर में रहती है और आज दोपहर बाद शहर के एसबीआई मुख्य शाखा से घर निर्माण के लिए ₹200000 निकासी की थी और कोर्ट कैंपस के पास पहुंचकर रिक्शा रोक रही थी तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने रुपयों से भरा लूट लिया और फरार हो गये ।इस दौरान महिला गिरने से जख्मी हो गई, फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है जिसमें एक बदमाश की पहचान कर ली गई है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment