इंडो नेपाल बॉर्डर से एसएसबी जवानों ने दो उज्बेकिस्तानी महिला को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

बिहार के सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा इंडो नेपाल बॉर्डर से एसएसबी जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिला नागरिकों को एक भारतीय युवक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी जवानों तीनो संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया जब वे भारतीय सीमा से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों महिलाओ का पहचान उज्बेकिस्तान की 24 वर्षीय निवासी रणो व 23 वर्षीय ओगुलिजन के रूप में की गई है। वही गिरफ्तार भारतीय युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला निवासी टेक नारायण शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। एसएसबी ने प्रारंभिक जांच कर तीनो को सोनबरसा थाना को सुपुर्द कर दिया है। वही संबंधित जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। जहां संबंधित जांच एजेंसियों के अधिकारी दोनो विदेशी महिलाओं से पूछताछ कर रहे है।

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा बीओपी इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में गस्ती पार्टी मंगलवार की शाम करीब 4 बजे के करीब भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 323/25 के नजदीक ड्यूटि दे रही थी। इस दौरान दो विदेशी महिला और एक युवक भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहा था। दोनो महिलाओं को भेसफुसा और चला ढाल को देख एसएसबी जवानों को संदेह हुआ। ड्यूटि पार्टी के कमांडर ने उन्हे रोककर पूछ ताछ किया। जहां दोनों महिलाओ ने अपना घर उज्बेकिस्तान बताया। वही युवक सीतामढ़ी का रहने वाला था। भारत-नेपाल सीमा के इस मार्ग से भारत नेपाल के अलावा किसी तीसरे देश के नागरिकों को आने जाने के लिए अनुमति नहीं होने के कारण ड्यूटी कमाडेंट द्वारा तीनो को पुछताछ के लिए सोनबरसा कैंप पर ले आया गया।

पूछ-ताछ के दौरान दोनों महिलाओ के पास से कोई भी वैध दस्तावेज़ प्राप्त नहीं हुआ। यहां तक की विदेशी महिलाओं को पता भी नही है कि वह कहा है। हालांकि जांच के दौरान दोनो के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, महिला नेपाल की तरफ क्यों जा रही थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।

बाइट ———- रामाकृष्णा, डीएसपी हेड क्वार्टर, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment