वैशाली – देवर ने भाभी की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पंचायत वार्ड संख्या 08 में मंगलवार की देर रात को पति पत्नी के बीच हुई झड़प तो देवर ने लाठी से भाभी को मारकर किया गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इधर इलाज के दौरान पीएमसीएच जाने के दौरान बुधवार की भाभी की मौत हो गई हैं। महीला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना को लेकर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका 44 वर्षीय सुधा देवी अपने पति वीरेंद्र दास से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे इसी दरमियान शराबी देवर ने लाठी से मार कर भाभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला को परिजन एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया । घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया । और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के बेटा बेटी व परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment