बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवा आक्रोश महाधारणा का किया आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

-लखीसराय धरना स्थल पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा आक्रोश महाधरना का आयोजन किया।जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया।समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना में बिहार सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी क़ी।और सरकार की नाकामियों का तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जब से महागठबंधन क़ी सरकार बनी है।युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।छात्र रोजगार की मांग करते हैं तो उनके उपर लाठियां बरसाई जा रही है।और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।जिसको लेकर बीजेपी युवा मोर्चा छात्रों एवं युवाओं की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।वहीं बीजेपी के जिला प्रवक्ता विकास आनंद एवं जिला महामंत्री धनश्याम मंडल ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा क़ी सरकार छात्रों एवं युवाओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सरकार ने दस लाख रोजगार का वादा किया था और अब जब युवा और छात्र रोजगार की मांग कर रहे हैं तो उनके उपर लाठियां चटकाई जा रही है।राज्य में लगातार एक सुनियोजित तरीके से बीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र आऊट हो रहें हैं। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय बनाता जा रहा है।लेकिन अब बीजेपी युवा मोर्चा चुप बैठने वाली नहीं हैं।छात्रों और नौजवानों की लड़ाई लड़ने का मूड बना चुकी है।

बाइट- दीपक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष, बीजेपी युवा मोर्चा

बाइट-दीपक आनंद, जिला प्रवक्ता, बीजेपी,

बाइट – घनश्याम मंडल, जिला महामंत्री, बीजेपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment