अरुण कुमार की रिपोर्ट :-
युवा विकास मोर्चा की 23 वां स्थापना दिवस सह बैठक बुधवार के दिन उप स्वास्थ्य केंद्र गढ़हरा में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में लोकोमोटिव शेड गढ़हरा का अभिलंब विस्तारीकरण व उक्त शेड में स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने,स्थानीय बेरोजगार युवाओं को व्यवसाय के लिए रेल जमीन आवंटन किए जाने सहित कई मुद्दों पर आंदोलन की रूप रेखा बनाई गई। मोर्चा संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एशिया प्रसिद्ध यानान्तरण रेलवे यार्ड गढ़हरा बन्द करने के बाद 2200 एकड़ खाली पड़ी रेल की भूमि पर रेल से सम्बंधित कल कारखाना निर्माण व उक्त कराखने में स्थानीय युवाओ को रोजगार सुनिश्चित को लेकर आज के ही दिन इसी धरती पर युवा विकास मोर्चा का गठन 1999 ई को की गई थी। लगातार 23 वर्षों के संघर्ष का ही परिणाम है की 22 सौ एकड़ खाली पड़ी भूमि पर भारत का आधुनिक डीजल लोकोमोटिव शेड गढ़हरा ,11वी आरपीएसएफ बटालियन गढ़हरा, केंद्रीय भंडार डिपो का निर्माण हुआ। मोर्चा के निर्णायक आंदोलन के बाद इलेक्ट्रॉनिक लोकोमोटिव शेड का उद्घाटन हुआ। लोकोमोटिव शेड में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी,स्थानीय बेरोजगार युवाओं को व्यवसायक के लिए रेल जमीन आवंटन करने,क्षेत्र के लाखों आवादी को राजधनी पटना से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव गढ़हरा हाल्ट पर किए जाने व रेल परिक्षेत्र में शिक्षा व स्वस्थ में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के मुक्ति के लिए आंदोलन का शंखनाद किया गया वही बन्द पड़े रेलवे इंटर कालेज गढ़हरा को पुनः शुरू किए जाने पर हर्ष व्यक्त की गई।मोर्चा के संस्थापक सदस्य दिनेश मिश्र “दिन” ने कहा कि मोर्चा आज से 23 वर्षो पहले जो लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा था उस पर आज भी कायम है। रेलप्रशासन द्वारा गढ़हरा के ऐतिहासिक रेलनगरी को उपेक्षित करना इस क्षेत्र की जनता बर्दास्त नही करेगी। समाजसेवी लालबहादुर ने कहा कि रेल क्षेत्र विकास व रोजगार के लिए समर्पित मोर्चा ने आंदोलन को नई ऊर्जा दिया है। गढ़हरा रेलवे यार्ड सम्पूर्ण उतरी बिहार व कोशी क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाकर आर्थिक विकास किया है जबकि आज अपने विकास का आंसू बहा रहा है। प्रमोद सिंह ने रेल प्रशासन द्वारा गढ़हरा विकास और रोजगार पर किए जा रहे सौतेलेपन नीति का घोर विरोध करते हुए निर्णायक आंदोलन पर बल दिया। बैठक को ललित मिश्र ,सुनील सिंह,पप्पू मिश्र,सर्वेन्द्र सिंह,विजय कुमार,मो समीउल्ला,धीरज कुमार,अरविंद राम,मनीष राज, देवेन्द्र कुमार,अशोक कुमार मुकेश कुमार अरुण कुमार सहित दर्जनों ने संबोधित किया




