फिल्मों से प्रेरित होकर हत्या कर साक्ष्य को चार अलग अलग क्षेत्रों में फेंका, गिरफ्तारी से खुलासा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

हिंदी फिल्मों से प्रेरित होकर हत्या कर साक्ष्य को चार अलग अलग क्षेत्रों में बिखेरने का किया काम , पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हुए पुलिस पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए और कहानी निकली एक फूल दो माली,

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बीते 14 जनवरी को सीएसपी संचालक रंजीत कुमार के हत्या का गुथी मुजफ्फरपुर पुलिस ने सुलझा ली है , इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है , जब पुलिस पूछताछ की तो उसमें चौकाने वाले खुलासे हुए, पुलिस पूछताछ में ओम प्रकाश और संदीप ने मिलकर रंजीत के हत्या की साजिश रची , इस हत्या के साजिश एक महिला के चक्कर में रची गयी, पुलिस गिरफ्त में आये प्रकाश और संदीप निजी स्कूल चलाते थे , बैंक में खाता खुलवाने के बहाने बुलाकर सीएसपी संचालक रंजीत कुमार की हत्या कर दी गयी, उसके डेड बॉडी को एक क्षेत्र में तो उसके स्कूटी को दूसरे दिशा के तरफ तो वही उसके मोबाइल को तीसरे दिशा में तो उसके बैग को चौथे दिशा में यह सबसाक्ष्य छुपाने का खेल हिंदी फिल्मों को देख कर , प्रेरित होकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना के बाद एसएसपी राकेश कुमार ने सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार और साहेबगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दिया गया था,

बाइट राकेश कुमार एसएसपी मुज़फ़्फ़रपुर

Join us on:

Leave a Comment