आरा- प्रोफेसर दंपति हत्याकांड की जांच हेतु पहुँचे डीआईजी नवीन चन्द्र झा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

डीआईजी ने किया घटना का निरीक्षण:-
वीर कुँअर सिंह विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर दंपति हत्याकांड के मामले की जांच हेतु शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चन्द्र झा कतीरा रोड स्थित वीर कुँअर सिंह कॉलोनी पहुँचे, उनके साथ भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एसडीपीओ हिमांशु कुमार भी साथ थे, सबसे पहले डीआईजी श्री झा ने जिस घर के फ्लैट में अपराधियों ने प्रोफेसर दंपति को दर्दनाक घटना का अंजाम दिया था, उस मकान को बड़े बारिकी से जांच पड़ताल की, मृतक दंपति के परिजनों से से बात चीत की, डीआईजी श्री झा करीब आधे घंटे तक निरीक्षण करने के बाद दूसरे केस के अनुसंधान के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ पीरो के लिए निकल गये

बाइट, शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने कहा कि घटना में संलिप्त अपराधियों के नजदीक भोजपुर पुलिस पहुंच चुकी है बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बरसने नहीं जा रही है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए काम करेगी

Join us on:

Leave a Comment