वैशाली- हथियार के बल पर दीनदहाड़े सीएसपी को लूटा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

पिस्टल के बल सीएसपी से लुट; बाइक सवार चार अपराधियो ने लुटा ₹67000, पिछा करने पर की फायरिंग

वैशाली। बरांटी ओपी क्षेत्र के बरुआ बहुआरा स्थित बिदूपुर स्टेशन रोड़ में हथियारबंद चार की संख्या में आये बाइक सवार होकर अपराधियों ने दिनदहाड़े फिनो बैंक सीएसपी हमसे ₹67000 लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरांटी ओपी के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि की अपराधियों के द्वारा लूट पाट की घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

बताया गया है कि ओपी क्षेत्र के बरुआ बहुआरा गांव में सोमवार को दोपहर में विजय साइबर द्वारा संचालित फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी के पास आया और रैकिंग कर संचालक को पिस्टक दिखाकर 67 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया है। जाते-जाते अपराधियों ने कुछ पैसे CSP के बाहर उड़ा दिया इस वजह से की संचालक उसी में उलझ जाए। बाइक सवार अपराधी में एक केटीएम सवार थे।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

इस सम्बंध में बरांटी ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने बताया कि दो हथियार के साथ चार अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक को पिस्टल दिखा कर 67000 रुपया लूट लिया है। का घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को लेकर सीमावर्ती सभी थानों के पुलिस सघन वाहन जांच अभियान चला रही है।

क्या कहते है संचालक

इस संबंध में सीएसपी संचालक विजय कुमार ने बताया कि एक केटीएम बाइक और स्प्लेंडर बाइक सवार होकर चार अपराधी आए थे। तभी दो अपराधी सीएसपी सेंटर में घुसे और पिस्टल दिखाकर गल्ला ढूंढने लगा इसी बीच अपराधियों की गल्ले से पैसा लेकर भागने लगा तभी सीएसपी संचालक ने बाइक सवार अपराधियों का पीछा किया इसी बीच फायरिंग करते हुए सभी अपराधी भाग निकला।

Join us on:

Leave a Comment