अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
एक बार फिर अंधविश्वास का भेट चढा वृद्ध व्यक्ती
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव ओझा-गुणी का आरोप लगाकर एक वृद्ध को अज्ञात लोगों के द्वारा धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दिया है। वहीं मृतक वृद्धि की पहचान नगमा पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कृष्णा भारती के रूप में किया गया। वहीं हत्या की घटना के बाद गांव के बधार से वृद्धि की शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना वाला स्थान पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पाकर जब मृतक के परिवार पहुंचे चित्रकार मच गया। परिजनों दहाड़ मार कर रोने- चलाने लगे। इसके बाद गांव के लोगों ने हत्या की घटना की सूचना इमामगंज थाने की पुलिस को किया। वहीं सूचना पाकर मौका ए वारदात पर इमामगंज थाना अध्यक्ष उदय शंकर, एसआई धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दल बल के साथ पहुंचे। और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया है। और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
वहीं इस घटना के संबंध में मृतक के पत्नी रीता देवी ने बताया कि उनके पति बरसों से ओझा गुनी का काम किया करते हैं। कृष्णा भारती वह भगत था। सब दिन सब कुछ ठीक चला। वह तीन महीना पूर्व परिवार में एक व्यक्ति की मौत टीवी की बीमारी से हुआ था। उसका तबीयत काफी दिनों से खराब चल रहा था। और उसे यह अंधविश्वास हो गया था कि उसको कृष्णा भगत के द्वारा ही ओझा-गुणी कर भूत प्रेत का वास कर दिया गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। उसने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि हो सकता है कि उसी परिवार के द्वारा अंधविश्वास की जद में आकर कृष्णा भारती को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं रीता देवी ने बताया कि मेरे पति के मोबाइल फोन पर रविवार की शाम किसी व्यक्ति का फोन आया कि आप हमारे यहां ओझा गुनी करने के लिए आइए। जिसके बाद उन्होंने घर से निकले थे जो देर शाम तक नहीं लौटे। अंत में हलोगों ने इधर काफी खोजबीन किए उनके मोबाइल पर फोन भी लगाया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने के कारण थे कुछ नहीं कर पाए। जब आज सुबह नींद टूटी तो गांव के लोगों के द्वारा पता चला कि आपकी पति की लाश गांव स्थित बधार के आहार में भीगा हुआ है। जवानों ने लाश को देखा तो उनके गजन को धारदार हथियार से काटकर अलग किया हुआ था। खून से लथपथ थे। इसके बाद फिर क्या था लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस संबंध इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के
मोहनपुर गांव ओझा-गुणी का आरोप लगाकर एक वृद्ध को अज्ञात लोगों के द्वारा धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दिया है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। और मामले की तफ्तीश की जा रहे हैं। अनुसंधान जारी है। प्रथम दृष्टया ओझा गुनी को लेकर ही हत्या करने का मामला सामने आया है।
ज्ञात हो की विगत 5 नवम्बर 2022 को मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में डायन का आरोप लगा कर जिन्दा जला कर हत्या कर दिया गया था।
बाइट सरिता देवी
बाइट संजना कुमारी ( मिर्तक के बेटी )
बाइट सैला भारती ( मिर्तक के भाई )
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




