आरा – दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस को भी नहीं बक्शा!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय

आरा में पूर्व के विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट और तोड़फोड़, मारपीट के बाद दो पुलिस पर पथराव

आरा – आरा में पूर्व के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में दो छात्र समेत एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बताया जाता है कि नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतन छात्रावास के लड़के द्वारा विनय सिंह और रवि मिश्रा से सरस्वती पूजा के समय चंदा मांगा गया था। लेकिन उस वक्त चंदा ना देकर आज सुबह नूतन छात्रावास के लड़कों को चंदा देने के नाम पर पहले तो उन्हें बुलाया गया फिर उसके बाद उन लोगों के साथ मारपीट की गई।मारपीट की घटना में नूतन छात्रावास के दो लड़के बुरी तरह जख्मी हो गए। मारपीट की सूचना जैसे ही छात्रावास के सभी छात्रों को मिली उसके बाद छात्र उग्र हो गए और विनय सिंह और रवि मिश्रा के घर पर मारपीट करने के लिए पहुंच गए हालांकि मारपीट की घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं द्वारा मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक छात्र को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी, तब छात्र उग्र हो गए और अपने साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस के ऊपर ही पथराव करने लगे जिसमें एक पुलिसकर्मी को हल्की सी चोट लग गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच कर नवादा थाना पुलिस कैंप कर रही है, और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment