कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दुर्गावती में एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार चार गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस ने एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दुर्गावती थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती-ककरैत घाट पथ में इटही मोड़ के पास की है। एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए चार लोगों में दो नाबालिग हैं और दो लोग बालिग है।

हथियारों जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए लोगों में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी कृष्णा पांडेय उर्फ रंजन पांडेय है। वही दूसरा आरोपी रामगढ़ थाना के महुआरी गांव निवासी दीपांकर सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि दुर्गा के थाने के पुलिस गस्ती के दौरान उक्त सड़क पर वाहन जांच में लग गई वाहन जांच के दौरान एक बाइक से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने रुकवाया और जांच की जांच के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार और गोली बरामद होने के बाद सभी लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




