पंकज कुमार जहानाबाद।
आज जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में विशेष महोत्सव एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2023 एवं विशेष महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी 2023 को स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में किया जाएगा। प्रतिभा खोज के लिए 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन प्राप्त किया जाएगा। साथ ही प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग श्रेणियों यथा आयु वर्ग 18 वर्ष एवं उससे कम तथा आयु वर्ग 18 वर्ष के ऊपर के प्रतिभावान कलाकारों को विभिन्न कला विधाओं – एकल गायन, समूह गायन, समूह नृत्य, फोटोग्राफी,स्टैंड अप कॉमेडी, क्विज, चित्रकला, मूर्तिकला, वक्त्रता, लघु नाटक(समूह),एकल नाटक इत्यादि में चयनित किया जाएगा। उक्त का आवेदन जिला सामान्य शाखा में कार्य दिवस को प्राप्त किया जाएगा।

28 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले विशेष महोत्सव में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं कवि सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया जिसके लिए 23 फरवरी, 2023 को स्क्रीनिंग किया जाएगा।




