दोस्तों ने ही बुलाया और पीट पीट कर ले ली दोस्त की जान!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला गिद्दा ओपी थाना क्षेत्र के गिद्धा पेट्रोल पंप के समीप की है ।जहां पर 25 वर्षीय जयप्रकाश साव नामक एक शख्स को कल देर रात उसके दोस्तों ने फोन पर कॉल करके बुलाया और पहले पिटाई करने के बाद उसके गले में फंदा डालकर लटका दिया। वही आज सुबह परिजनों ने जब जयप्रकाश साह का खोजबीन शुरू किया तो उनका डेड बॉडी गिद्दा के पेपर मिल प्लांट के पीछे गेहूं के खेत से बरामद हुआ ।परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल गिद्दा ओ पी को दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने इस पूरे कांड में छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ए एस पी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके दोस्तों के द्वारा जयप्रकाश की हत्या की गई ,जिसकी जांच पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है। परिजनों ने जयप्रकाश के शव को रखकर घंटों सड़क जाम किया था, जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम खत्म कराया। 
बाईट/-परिजन(मृतक) 
बाईट/-हिमांशु कुमार(ए एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment