संतोष तिवारी की रिपोर्ट
भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के द्वारा सुभाष चंद्र बोस पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पूरे भारत वर्ष में अलग अलग आयु वर्ग के 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया है , जिसमे रेड क्रॉस बिहार के उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव श्री उदय शंकर प्रसाद सिंह की पौत्री एवं श्री नितिन शंकर की पुत्री सुश्री नितिशा शंकर का चयन किया गया है। दिनांक 25 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री प्रतिभागियों से सुबह में मिलेंगे एवं रात्रि में प्रतिभागियों के साथ डिनर करेंगे । पुनः प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2023 को प्रतिभागियों के बीच पुरुष्कार का वितरण किया जाएगा एवं गणतंत्र दिवस पर परेड समारोह में प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।





