नाम सुनते ही इस क्षेत्र के VVIP वाले रुतबे का अक्स बरबस मन में आता है, पर स्तिथि ठीक विपरीत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार का राघोपुर …..

लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी से लेकर बिहार के वर्तमान डिप्टी CM तेजस्वी यादव का वह चुनावी क्षेत्र जो परम्परागत तौर पर लालू परिवार का गढ़ रहा है और जंहा के लोगो ने लगातार बिहार को CM और डिप्टी CM दिया है .. क्षेत्र को VVIP वाला तगमा मिलना जाहिर है …

लेकिन क्या वाकई …. राघोपुर और इलाके के लोगो को VVIP वाला ट्रीटमेंट मिलता है

तस्वीरें इससे ठीक उलट है …. राघोपुर के इस दियारा वाले इलाके के लोगो के अंतहीन दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है .. वर्षो से एक अदद पल की आस में इलाके के लोग रोज अपनी जान जोखिम में डाल जीते है और इलाके में आने जाने के लिए खतरनाक नाव और अधूरे पुल को पार करने का स्टंट करते नजर आते है ….

दरअसल राघोपुर चारो तरफ से गंगा नदी से घिरा दियारा वाला इलाका है …. एक अदद पुल नहीं होने की वजह से लोगो को राघोपुर आने जाने के लिए गंगा नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है … नदी का जलस्तर जब घटता है तब … दिसंबर से लेकर मई तक के महीने के लिए नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है , जिससे इलाके के लोगो को थोड़े समय के लिए ही सही… राहत हो …..

लेकिन सिस्टम को ये थोड़ी राहत वाला इंतजाम भी शायद रास नहीं आ रहा … साल दर साल थोड़े समय के लिए बनने वाले इस पीपा पुल का निर्माण इन दिनों ठप्प है …. दियारा पहुँचने के लिए दिसंबर महीने में बनाये जाने वाला पीपा पुल आधी जनवरी पार कर जाने के बाद भी अधूरा है … पुल निर्माण निगम को जिस पीपा पुल को दिसंबर से मई महीने तक के लिए तैयार करना था , वो आधी जनवरी गुजरने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है …. राघोपुर में रहने वाले लोगो के लिए जाने की मज़बूरी है … सो क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डाल नदी पार करने को मजबूर दिख रहे है ….

ग्रामीण अभय कुमार सिंह बताते हैँ
यंहा तो परेशानी ही परेशानी है , यंहा से वंहा तक रास्ता जर्जर है …. यंहा पार करने के बाद फिर वंहा आगे नाव से नदी पार करना है … डिप्टी CM का क्षेत्र तो है लेकिन ध्यान तो उन्हों को देना है .. वो नहीं देखेंगे तो कौन देखेगा …. हम हाजीपुर से आ रहे है और जुड़ावनपुर जाना है

तस्वीरो में आप देख सकते है की लोग किस तरह खतरनाक थांग से नदी पार करने को मजबूर है … राघोपुर पहुँचने के लिए लोग अधूरे पुल पर स्टंट करते नजर आ रहे है , तो कुछ लोग नदी को पैदल ही नापते नजर आ रहे है …. कंही सर पर गठरी लादे पैदल मार्च , तो कंही रेत पर बाइक भगाने की जद्दोजहद में गिरते पड़ते लोग नजर आ रहे है

स्थानीय निवासी नवल किशोर राय कहते हैँ
दिसंबर में पुल बन जाना था अभी तक पुल नहीं बना है … अधूरा काम हुआ है … सोलिंग भी अभी तक नहीं हुआ है … गाडी का क्लचपलेट जल गया है बालू में गाडी खींचते खींचते …. तेजस्वी जी कुछ नहीं कर रहे है … डिप्टी CM है , उनका क्षेत्र है

VIP इलाके और तेजस्वी के वायदे के बावजूद इस अंतहीन दर्द का एक पहलु ये भी देखने को मिला की राघोपुर में ब्याहने वाले लोग अपने ससुराल जाने को डरते है …. राघोपुर जाने को जदोजहद कर रहे छपरा के राजू ने बताया की लम्बे समय बाद ससुराल जा रहा है … पहले भी साल में एक बार ही ससुराल आता था … इस बार तेजस्वी का वायदा सुन लगा पुल बन गया होगा … आया तो फिर फंस गया …

राघोपुर अपने ससुराल जाने वाले युवक राजू कुमार बताते हैँ
हमारा घर छपरा जिला है , यंहा मेरा ससुराल .. साल में एक बार आना है … मगर हमलोग सोंचे की पीपा पुल बन गया होगा , तेजस्वी का कहना था की इस साल पक्की पुल बन जाएगा .. नहीं बना … पीपा पुल भी अधूरा बना है .. पब्लिक को बहुत दिक्कत है

Join us on:

Leave a Comment