बेगूसराय रिफायनरी ने मनाया 58 वां स्थापना दिवस, कई दिव्यांगों में बांटा सहायता उपकारण!

SHARE:

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी
बेगुसराय बिहार

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी अपना 58 वीं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मौके पर को दिव्यांग गई आधुनिक उपकरण

बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी का आज 58 वा स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग जनों के बीच उपकरण का वितरण किया गया। दिव्‍यांगजनों के लिए ऐसी योजना पूरे इंडियनऑयल में सबसे पहली बार वर्ष 2018 में बरौनी रिफाइनरी ने लागू किया था। इस वर्ष बरौनी रिफाइनरी ने ज़िला प्रशासन, बेगूसराय एवं एलिम्‍को की सहायता से बेगूसराय के दिव्‍यांगजनों के परिक्षण के लिए 2 शिवि‍रों का आयोजन किया। बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप में 427 दिव्‍यांगजनों को 887 विभिन्‍न तरह के उपकरणें का वितरण किया गया।

जिसमें 288 तीपहिया साईकिल, 26 व्‍हीलचेयर, 21 कृत्रिम अंग, 06 सेंसर वाली वॉकिंग छड़ी, 40 डिजीटल सुनने वाली मशीन, 318 बैसाखी शामिल था। इस उपकरण में बरौनी रिफाइनरी ने करीब 62.5 लाख रूपये खर्च किए ।बरौनी रिफाइनरी का निर्माण सोवियत यूनियन के सहयोग से 49.40 करोड़ रूपये की लागत से 1964 में 1 मिलीयन मेट्रि‍क टन प्रति वर्ष (MMTPA) की क्षमता के साथ की गई थी। 15 जनवरी 1965 में तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री डॉ. हुमायूँ कबीर के द्वारा इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया था। आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार परियोजनाओं के जरिए इसकी वर्तमान तेल शोधन क्षमता 6 एमएमटीपीए है । रिफाइनरी का विस्तारीकरण 6 एमएमटीपीए से 9 एमएमटीपीए करने का कार्य प्रगति‍ पर है।
बाईट- आर के झा, कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफायनरी

Join us on:

Leave a Comment