संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर
मेथुरापुर में आग लगने से पांच घर जलकर राख, लगभग सात लाख की क्षति
मामला कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत के मेथुरापुर गांव में मंगलवार की शाम 5बजे अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया।अग्नीपिड़िंत ने कुढ़नी अंचलाधिकारी एवं मनियारी थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें ज्वेलरी,वर्णन,कपड़ा सहित लगभग सात लाख रुपए की क्षति हुई है। अब तक आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है! वहीं लगभग 50 लोग अब इस कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैँ, पीड़ितों में प्रशासन से यथाशीघ्र पीएम आवास देने का अनुरोध किया है!





