एसबीपी कॉलेज में भोजपुरी लोक संस्कृति पर मॉरीशस के घनश्याम शर्मा महावीर ने दिया व्याख्यान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज भभुआ कैमूर में मॉरीशस से आए हुए घनश्याम शर्मा महावीर ने मॉरीशस में भोजपुरी लोक संस्कृति के प्रसार को लेकर व्याख्यान दिया। प्रवासी दिवस के उपलक्ष्य में शोध एवं विकास प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त आयोजन में ‘ शाहाबाद परिक्षेत्र से भारतीय प्रवासन और मॉरीशस में भोजपुरी लोक संस्कृति’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । उन्होंने मॉरीशस सरकार के द्वारा भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के कार्य को बतलाया । भारत का लघुतम रूप मॉरीशस देश है । उन्होंने भोजपुरी में प्रवासन के दुःख दर्द को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया । शर्तबंद के तहत बिहार से लोग मॉरीशस अपवित्र समुन्द्र को पार कर पहुंचे, और जो तुलसी माला, गंगाजल , और जनेऊ को धारण कर अपने को पवित्र कर अपनी संस्कृति को बचाए रखा ।

इस संगोष्ठी का संचालन डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सीमा पटेल ने किया । इस कार्यक्रम के रूपरेखा शोध एवं विकास प्रकोष्ठ विभाग के समन्वयक डा अजीत कुमार राय के द्वारा आयोजित की गई । इस अवसर पर डॉ गोपनाथ सिंह, डॉ महेश प्रसाद, डॉ बृजराज प्रसाद गुप्ता, डॉ सोनल, डॉ नेयाज अहमद सिद्दकी, डॉ धनंजय राय, श्री केशव प्रसाद भारती, श्री रबिंद्र कुमार, डॉ सैयद असद करीम और अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment