जहानाबाद- मुख्य पार्षद रूपा देवी ने किया मिलन समारोह का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपा देवी ने बुधवार को राजाबाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर के सभागार में नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपमुख्य पार्षद सहित सभी पार्षदों का मिलन सह परिचय समारोह का आयोजन किया।जिसमें सभी वार्ड पार्षदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर सभी वार्ड पार्षदों ने एक दूसरे के बीच अपना परिचय साझा किया,तथा आगे के रणनित पर चर्चा किया।वही मुख्य पार्षद ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य पार्षद श्रीमती रूपा देवी ने उपस्थित सभी पार्षदों एवं उनके सहयोगियों को संबोधित करते हुए कहीं कि मैं चाहूंगी कि सभी लोग मिलकर नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करें।मैं सभी पार्षदों के सुख-दुख एवं विकासोनमुखी कार्यों में हमेशा

सहयोग करूंगी।हमारा उद्देश्य एवं सपना है कि जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर नगर के रूप में पूरे बिहार में अपना कीर्तिमान स्थापित करें।यह तभी संभव है जब सभी लोग मिलजुलकर एकमत से कार्य करेंगे।इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अशोक पासवान टीटी ने कहा की नगर परिषद के विकास के लिए सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलजुलकर आपसी सामंजस्य स्थापित कर बेहतर कार्य करना होगा।नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों को अपना कार्य संस्कृति बदलना पड़ेगा।उन्हें अपने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाना होगा तथा जनहित के कार्यों को प्रमुखता के साथ ससमय पूर्ण करना होगा।उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानून संगत कार्रवाई किया जायेगा।ताकि पार्षदों एवं जनमानस को नगर परिषद कार्यालय में किसी भी कार्य को लेकर किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। वहीं उपमुख्य पार्षद पिन्टू कुमार रजक ने कहा की नगर परिषद क्षेत्र के विकास में अपना सम्पूर्ण सहयोग एवं समर्थन सभी प्रतिनिधियों को दूंगा।इस समारोह की अध्यक्षता मनोज कुर्मी ने किया तथा संचालन मखदुमपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद नीरज कुशवाहा ने किया।इस मौके पर वार्ड पार्षद जैनब खातून, प्रभा कुमारी, प्रहलाद भारद्वाज, संजीव कुमार ऊर्फ बबलू शर्मा, रवि चंद्रवंशी, धर्मपाल यादव,नजमुल होदा,मुस्तफा पटेल, संजय यादव लालसे,सुरेन्द्र यादव सहित कई वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment