बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है चोरों ने 9 लाख मूल्यों की संपत्ति को चुराने में सफल रहा दरअसल बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मंगलवार की रात इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी से ताला तोड़ कर करीब 9 लाख मूल्य के 221 गैस सिलेंडर और 14 पेटी रेगुलेटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है इस सम्बंध में गोदाम केयरटेकर धनंजय कुमार ने बताया कि लोड गाड़ी गैस का सुबह आया तो गोदाम पर आए तो देखा कि गोदाम के गेट का ताला टूटा हुआ है।और सिलेंडर और रेगुलेटर गायब है।वही गैस एजेंसी के संचालक दिलीप पासवान ने बताया कि सुबह गैस लोड गाड़ी आया तो स्टाफ गोदाम पहुँचा जहाँ ताला टूटा हुआ पाया औऱ सिलेंडर गायब था तो हमे सूचना दिया तो हम आये तहकीकात कर रहे हैं। वही गैस एजेंसी के स्टाफ दीपक कुमार ने

जानकारी देते हुए कहा कि इस चोरी में चोरों ने 80 पीस खाली डोमेस्टिक,43 पीस भड़ा हुआ डोमेस्टिक,15 पीस एक्स्ट्रातेज भड़ा हुआ,60 पीस कॉमरसियल भड़ा हुआ,23 पीस नैनोकट भड़ा हुआ सिलेंडर 14 पेटी रेगुलेटर क़ी चोरी कर ली है। अब देखना होगा कि भगवानपुर थाना पुलिस चोरी की गई संपत्ति के साथ चोरों को गिरफ्तारी कर पति है या नहीं?




