कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिला के भभुआ शहर के पोखरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसा डालने के दौरान एक गार्ड की हत्या करते हुए 13 लाख रुपए लूट लिया गया था। कैमूर जिला में इतनी बड़ी घटना ने पुलिस के दिन का चैन और रात का नींद उड़ा लिया है। स्थिति हो गई है कि लगातार चार दिनों से पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए पूरा जी जान लगा दी है। इसके बाद भी एटीएम से 13 लाख रुपए लूट कांड मामले में कैमूर पुलिस के हाथ 4 दिन बाद भी खाली हैं। कैमूर पुलिस घटना के दिन मौके पर पहुंची थी और पूरी तरह से जांच पड़ताल की मामले की जांच के लिए एसटी एफ की टीम भी कैमूर जिले में आ गई है और एटीएम से लूट कांड मामले में जांच कर रही है। यहां तक की लूट कांड के दौरान जिन्होंने लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। उसमें से मिलता जुलता एक लुटेरे का तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए फैला दिया गया है। ताकि लुटेरों की पहचान हो सके और मामले का उद्भेदन हो सके। बता दें कि एटीएम लूट कांड के दौरान भगवानपुर के कटकरा गांव निवासी भानु प्रकाश चौबे की लुटेरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इधर, एसपी ललित मोहन शर्मा से एटीएम लूट कांड के मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एटीएम रोड कांड मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी ने बताया कि बक्सर जिले में इसी तरह सीएससी केंद्र से छिनतई की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया था। इस मामले में बक्सर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। जानकारी मिलने पर कैमूर जिले से टीम भेजी गई थी। कुछ
सुराग नहीं मिला। एटीएम लूट कांड मामले के उद्भेदन के लिए पांच से छह टीम को लगाया गया है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।




