प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में आज डीएम रोशन कुशवाहा के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के निमित्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले में घूम घूम कर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देगी, जिलाधिकारी ने कहा की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से सड़क हादसे में होने वाली मौतों में कमी आयेगी. यथा अगर आप सड़कों पर टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी चला रहे हैं तो हेलमेट और सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में जो लगातार मौत हो रही है उसमें कमी आये । इस दौरान डीएम ने सड़क दुर्घटना में मौत होने से बचाने के वाले दो व्यक्ति को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 1 सप्ताह तक चलेगा।





