रिपोर्ट– धीरज गुप्ता, बक्सर (बिहार)
आधी रात को पुलिस ने बनारपुर गांव में घर मे घुस कर मारपीट किया जे नाराज किसानों ने एसजेवीएन गेट पर जमकर बवाल काटा। किसानों ने इसी दौरान एसजेवीएन के अंदर धुपकर आगजनी की। आगजनी में कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। हालांकि पुलिस इस दौरान उपद्रवियों को रोकने को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया है। तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि उपद्रवियों द्वारा की गई आगजनी में गाड़ियां जलाई जा रही है। एसजेवीएन कंपनी पुराने रेट पर भूमि अधिगृहित करना चाह रही है। जिसका विरोध किसान कर रहा था। इसी कड़ी में सोमवार को कंपनी ने पुलिस प्रशासन के साथ भूमि का जबरन अधिग्रहण करना चाह रही थी। जिसका विरोध करते हुए किसान काम रुकवा दिया। उसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन तेज किया तो किसानों के घरों में गुंडा की तरह घुसकर पुलिस मारपीट किया।

बाइट– किसान




