रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना…पटना के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से अमर शहीद रणधीर वर्मा स्मृति अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. पटना नगर निगम कि मेयर सीता साहू ,डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी मौजूद रही. टूर्नामेंट का उद्घाटन बलून उड़ाकर डिप्टी सीएम रेनू देवी ने किया। इस दौरान रेनू देवी ने कहा जो अच्छे काम करते हैं उनको खेल के जरिए जीवन में याद रखने की कोशिश की जाती है। खेल आगे बढ़ने का स्वास्थ्य रहने का जरिया है। रेनू देवी ने कहा खेल के माध्यम से हम अपने देश को आगे बढ़ाते हैं। किरण बेदी ने कहा जब भी हम किसी अमर शहीद का नाम लेते हैं ,उनके बारे में बताते हैं तो बच्चों को अनुभव होता है कि हमारे ऐसे भी अभिभावक से जो अपनी जान की बाजी लगाकर के भी बैंक को लूट नहीं होने दिये। वही पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कहा खेल जिंदगी में सभी को जरूरत है, दूसरे राज्यों के बच्चों के जैसा सुविधा नहीं मिलने पर सीता साहू ने कहा सरकार से मिलकर वह कहेंगे कि बिहार के खिलाड़ियों को भी सुविधा दी जाए।





