आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निगरानी विभाग ने दस हज़ार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरा में आज जिले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राणा कुमार को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते हुए सूचक के द्वारा 10 हज़ार रुपए की राशि अपने काम के बदले रिश्वत देते हुए गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने राणा कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई है। पदाधिकारी के गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है ।वही निगरानी विभाग के पदाधिकारियों ने गिरफ्तार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राणा कुमार को हिरासत में ले लिया है।





