ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए जीविका दीदियों को नसीहत दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ स्नातक की परीक्षा में छात्र खुलेआम नकल कर बिहार की लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहे थे।ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वैशाली जिले में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो भगवानपुर के लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय का है जहाँ कल स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा थी और पोलिटिकल साइंस के पेपर में

खुलेआम छात्र छात्राएं नकल कर रहे थे जिसका किसी छात्र ने ही वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।बता दे कि कल ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इसी भगवानपुर प्रखंड के हुसेना खुर्द पंचायत में समाधान यात्रा के दौरान विकास कार्यो का निरीक्षण कर रहे थे।ऐसे में सवाल है कि क्या बिहार में परीक्षा के नाम पर कभी पेपर लीक तो कभी खुलेआम नकल का सिलसिला आखिर कबतक जारी रहेगा और क्या सरकार किसी भी परीक्षा को स्वच्छ और कदाचारमुक्त करा पाने ने अक्षम हो गई है।ऐसे कितने ही सवाल है जिसका जवाब फ़िलहाल ना तो प्रशासन के पास है और ना ही सरकार के पास।





