जमुई जिला के जुगड़ी गांव के पास अपराधियों ने डबल मर्डर कर फैलाई दहशत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -9-1-2023

जमुई जिला के जुगड़ी गांव के पास अपराधियों ने डबल मर्डर कर फैलाई दहशत,शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

एंकर -जमुई जिला के पुलिस कप्तान की नींद उड़े एक ही दिन में अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मारकर कर दी हत्या

सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी गांव में रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने दो व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद सोमवार की अहले सुबह घटना स्थल पर पहुंची सोनो थाना की पुलिस के द्वारा घटना स्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया गया। साथ ही घटना की जांच पड़ताल करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक एक व्यक्ति की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के लीला तेरी मुसहरी निवासी स्वर्गीय तारणी मांझी के पुत्र मनोज मांझी के रूप में हुई है।।। जबकि दूसरे मृतक व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।।। दोनों व्यक्ति को अपराधियों के द्वारा एक एक गोली मारी गई है।।।। घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है।।।।।।।बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति कचड़ा चुनने का काम करता था और इधर-उधर फुटपाथ पर रहकर ही गुजर-बशर कर रहा था। देर रात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति के गर्दन में और एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और ना ही अपराधियों की पहचान हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही एक व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है। मृतक मनोज मांझी के भाई ने बताया कि मनोज दो वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह दो साल से घर नहीं आता था और कचड़ा चुनकर ही फुटपाथ पर रहकर गुजर-बशर कर रहा था। उसका किसी के साथ किसी प्रकार की कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

बाइट –चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment