पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों के समक्ष ई.वी.एम./वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण कर वेयरहाउस पुनः सील किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग, बिहार के निदेशानुसार त्रैमासिक ई.वी.एम. वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया जाना है, जिसके परिप्रेक्ष्य में यह निरीक्षण किया गया, जिसमें ई.वी.एम. एवं वीवी पैट का रख-रखाव ठीक पाया गया। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों ने उक्त ई.वी.एम. वेयर हाउस निरीक्षण पर संतोष व्यक्त किया।
उक्त निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों के अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।





