धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के परिमंडलीय सचिव सहित दर्जनों प्रांतीय नेताओ सहित जिलेभर के सैकड़ो डाक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
नगर भवन में आयोजित हुआ राष्ट्रीय कर्मचारी संघ चम्पारण प्रमंडल का छठा द्विवार्षिक अधिवेशन
अधिवेशन में तृतीय सत्र के लिए अजय दुबे बने सचिव तो अभय कुमार बने अध्यक्ष
_मोतिहारी नगर भवन के सभागार में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ चम्पारण प्रमंडल का छठा संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम पहले सत्र में स्वागत समिति के सदस्यों ने केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं का स्वागत किया।
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी तृतीय संघ के अजय बने सचिव तो अभय बने अध्यक्ष
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के अधिवेशन के समापन के बाद आगामी सत्र के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें डाक कर्मचारी संघ तृतीय के अजय कुमार दुबे को सचिव, अभय कुमार सिंह को अध्यक्ष, डाक कर्मचारी पोस्टमैन संघ के अजय कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह को सचिव, कमलेश कुमार को अध्यक्ष, डाक कर्मचारी संघ जीडीएस के सचिव विजय गिरि और अध्यक्ष अश्विनी कुमार को मनोनीत किया गया।

बाइट–अजय कुमार दुबे,सचिव




