संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
सेवा मे,
श्रीमान प्रखंड विकास पदाधिकारी पारू मुजफ्फरपुर।
विषय :-जनगणना कार्य 2022 हेतु बनाई गई कर्मियों की सूची में अभिषेक द्वारा मनमानी के संबंध में।
महाशय,
उक्त विषयक कहना है कि जातीय जनगणना हेतु कर्मियों की जो सूची बनाई गई उसमें अभिषेक द्वारा काफी मनमानी गई है एक तो किसी विद्यालय से सारे शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु बुला लिया गया तो किसी विद्यालय मे शिक्षक को छोड़ दिया गया। आपकी चुनाव कोषांग में एक पर एक सुंदर लिखावट वाले शिक्षक हैं फिर भी अभिषेक जी क्यों लीपापोती करके सारी सूची बनाते हैं, महोदय इसके पीछे राज यह है कि पूर्व में ये पर्यवेक्षको और प्रगणको की संख्या का, पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों को डार्क में रखकर अपनी लेखनी से काफी खेला कर चुके हैं। यह विद्यालय छोर अनेकों वर्षों से जो पारू में पांव जमाए हुए हैं इन्हें चस्का लगा हुआ है। संभावना है इस बार भी जनगणना की मानदेय राशि अपने सगे संबंधियों की खातों के माध्यम से हजम करने की फिराक में हैं परंतु आपके रहते हैं ऐसा संभव नहीं है क्योंकि पारू में आपने जो मिसाल कायम
किया है शिक्षक दिवस का आयोजन करके एवं कम संसाधनों के बावजूद ब्लॉक का सौंदर्यीकरण करके।
अतः श्रीमान महोदय से प्रार्थना पूर्वक निवेदन है कि अभिषेक द्वारा बनाई जा रही प्रत्येक सूची पर अपने स्तर से ध्यान देते हुए इनकी मनमानी को रोकने की कृपा की जाए।
संजय कुमार
प्राथमिक विद्यालय गोसाईंटोला
पारू मुजफ्फरपुर





