संतोष तिवारी की रिपोर्ट
धने कोहरे ने पूरे उत्तर बिहार को अपने आगोश में ले लिया है आम जनजीवन तो प्रभावित है ही इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है, मुज़फ़्फ़रपुर से गुजरने वाली कई गाड़िया अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही है वही ट्रेनों पर घने कोहरे की मार से 487 ट्रेनें प्रभावित; 88 ट्रेनों को किया गया रद्द,
बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड में घने कोहरे के चलते रेलवे ने लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 335 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें 10-12 घंटे विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इनमें अधिकतर ट्रेनें उत्तर भारत की हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। नवंबर-दिसंबर में ट्रेनों में लगाए गए फॉग सेफ्टी डिवाइस के साथ अन्य अग्रिम प्रबंध का भी असर नहीं दिख रहा है।
ट्रेन पर घने कोहरे की मार, 487 ट्रेनें प्रभावित; 88 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया ,
घने कोहरे में कम दृश्यता के चलते 487 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 88 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है जबकि 33 अन्य को रोककर रखा गया है। इसी तरह 31 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

बिहार समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड में घने कोहरे के चलते रेलवे ने लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 335 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें 10-12 घंटे विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इनमें अधिकतर ट्रेनें उत्तर भारत की हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। नवंबर-दिसंबर में ट्रेनों में लगाए गए फॉग सेफ्टी डिवाइस के साथ अन्य अग्रिम प्रबंध का भी असर नहीं दिख रहा है।
88 रद्द तो 31 ट्रेनों के बदले गए रूट
रेल मंत्रालय के अनुसार, घने कोहरे में कम दृश्यता के चलते 487 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 88 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 33 अन्य को रोककर रखा गया है। इसी तरह 31 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सबसे ज्यादा 335 ट्रेनों ने खराब मौसम के कारण काफी विलंब से चल रही हैं। रेलवे मंत्रालय ने कोहरे से ट्रेन यात्रा को सुरक्षित रखने के लिए नवंबर-दिसंबर में कई अग्रिम प्रबंध किए थे। प्रभावित क्षेत्र की ट्रेनों में तीन-तीन फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए गए थे। यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोहरे वाले क्षेत्रों में ट्रेनों की गति सीमा भी 60 किमी से बढ़ाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दी गई थी, किंतु फिर भी ट्रेनों के देर से चलने और रद्द करने का क्रम जारी है , उत्तर भारत में छाया घना कोहरा ,
ट्रेनें विलंब होने या रद्द होने का क्रम अभी जारी भी रह सकता है, क्योंकि उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के अलावा जम्मू संभाग और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा देखा जा रहा है। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के भी कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा है।




