पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरुद्ध मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार का पुतला जलाया!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बीएसएससी तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक और पटना मे अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ रविवार कों बिहार छात्र संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरैयागंज टॉवर पर बिहार सरकार का पुतला दहन किया. मौके पर बिहार छात्र संघ के गौतम सिंह ने कहा की परीक्षा बिहार सरकार आयोजित कर रही थी और पेपर लीक होने की सारी जिम्मेदारी भी बिहार सरकार कों ही जाती है. ऐसे मे जब कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उस पर लाठी चार्ज किया जाता है. ये सरासर गलत रवैया है. सरकार बिहार मे छात्रों का शोषण कर रही है. जानभूझ कर नीतीश कुमार बिहार के छात्रों का भविष्य ख़राब कर रहे है. मगर अब हमलोग इससे डरने वाले नहीं है. हमलोग जेल भरने कों भी तैयार है. लेकिन झुकने कों तैयार नहीं है. हमलोग इसके खिलाफ आंदोलन करने कों पूरी तरह से तैयार है।

Join us on:

Leave a Comment