बेगूसराय – स्वीडन की दंपत्ति ने लिया 2 वर्षीय अनाथ को गोद, कुल 4 बच्चों को लिया गया गोद!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के अनाथ दो वर्षीय धर्मराज की परवरिश के लिए विदेशी दंपति ने गोद लिया है। 2 दिन के अंदर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से कुल 4 बच्चों को गोद लेने वाले 4 दंपतियों को सौंपा गया है।ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत गोद लेने वाले दंपति ने पूरी प्रक्रिया करने के बाद बेगूसराय डीएम ऑफिस पहुंचकर बच्चों को गोद लिया । गोद लेने वालों में दो दंपति पटना, एक आंध्रप्रदेश और एक दंपति स्वीडन के रहने वाले हैं। विदेशी दंपति संजय डेनियल और चित्रा संजय डेनियल ने 2 वर्ष के अदर कैटेगरी के धर्मराज को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के हाथों विधिवत गोद लिया। इसके पहले शुक्रवार को भी आंध्र प्रदेश से पहुंचे दंपति ने 6 साल के साहिल, पटना के दंपति ने साक्षी और बीहटा के दंपति ने 5 साल के शिवम कुमार को विधिवत गोद लिया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि विदेशी जोड़े के द्वारा धर्मराज को गोद लिया गया है, उसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी डीएम ऑफिस पर जुट गए थे। धर्मराज को गोद लेने के बाद विदेशी जोड़ा भी काफी खुश नजर आ रहा था । डीएम रोशन कुशवाहा और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र के प्रभारी श्रुति कुमारी ने बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया है और अब ऑनलाइन प्रक्रिया कर बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए गोद दिया जा रहा है। गोद देने के बाद भी बच्चों की मॉनिटरिंग की जाती है कि बच्चों की परवरिश सही से हो रही है या नहीं।

बाईट- रोशन कुशवाहा, डीएम बेगूसराय
बाईट- श्रुति कुमारी, विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र

Join us on:

Leave a Comment