8 जनवरी से 15 जनवरी तक विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का होगा आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों में लोगों को जागरूक करने के लिए 08 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को विभिन्न विषयों की कानूनी सलाह निःशुल्क दिया जाएगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा जागरूकता समिति, जहानाबाद द्वारा प्रेषित है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक जागरूकता शिविर के निदेशानुसार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय निर्धारित है। जिस भी व्यक्ति को सलाह कि आवश्यकता है वे संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित हो कर, संबंधित विषय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
08 जनवरी 2023 को मोदनगंज प्रखंड के अंतर्गत विशुनपुर ओकरी पंचायत, जहानाबाद सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत, मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत डकरा पंचायत, काको प्रखंड अंतर्गत दमूहा पंचायत में नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातिय अधिकारों की सुरक्षा एवं प्रवर्तन योजना 2015 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर परिचर्चा का आयोजन।
15 जनवरी 2023 को रतनी फरीदपुर प्रखंड में लाखापुर पंचायत, घोषी प्रखंड में लखावर पंचायत, काको प्रखंड में सुलेमानपुर पंचायत, मखदुमपुर प्रखंड में जगपुरा पंचायत, मोदनगंज प्रखंड में गंधार पंचायत, हुलासगंज प्रखंड में दावथू पंचायत, जहानाबाद सदर प्रखंड में लरसा पंचायत में नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कामगरों को कानूनी सेवाओं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर परिचर्चा का आयोजन।*
उपरोक्त विधिक जागरूकता शिविर के लिए टीम का गठन किया गया है जिसमें अधिवक्ताओं, पी.एल.वी, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधिगण सम्मिलित हैं।
अतः जिलावासियों से अपील है कि उक्त नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न कानूनी विषयों से अवगत हो सकते हैं एवं इस विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम के माध्यम से कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं ।

Join us on:

Leave a Comment