धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से सामूहिक धरना प्रदर्शन कर रहे है जिले भर के सैकडो दिव्यांग
पेंशन बृद्धि,राशन किराशन ,व नौकरी सहित जमीन की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर कड़ाके की इस ठंड में भी कचहरी चौक पर दे रहे है धरना प्रदर्शन
ANCHOR :_ एक ओर जहां प्रकृति का कहर जारी है और पूरा उत्तर बिहार इस कड़ाके की ठंड में कांप रहा है वही इस जिले के वैसे सैकड़ो दिव्यांग जो कि पूरी तरह से शारीरिक रूप से दिव्यांग है उनका सत्याग्रह आंदोलन मोतिहारी की धरती पर हो रहा है । ये वही दिव्यांग लोग है जिन्हें तो पहले ईश्वर ने दिव्यांग बना दिया है वही बिहार सरकार भी इन्हें तिल तिल कर मरने को मजबूर कर रहा है ।और यही कारण है कि पिछले चार दिनों से जिले भर के सैकड़ो दिव्यांग चाहे वो महिला हो या पुरुष ,बूढ़े हो या जवान इस हाड़ कपाने और गलाने वाले इस ठंड में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे है ।बिहार दिव्यांग संघ के बैनर तले इस सत्याग्रह को शुरू हुए चार दिन बीत गए और जिस ठंड में जहां लोगो का घरों से निकलना मुश्किल है इन दिव्यांगों को राजनीतिक उदासीनता ओर प्रसाशनिक लापरवाही के कारण मजबूरी बश अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है ।इनका साफ कहना है कि एक ओर जहां बिहार सरकार और भारत सरकार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 बनाती है और उसमें दिव्यांगों को रोजगार ,आवास ,नौकरी ,उपकरण ,,और पेंशन देने की बात कहती है लेकिन इसे धरातल पर नही लाती है और सिर्फ कागजी खानापूर्ति करती है जिसके कारण मजबूर होकर ये लोग अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है और जबतक सरकार और जिला प्रसाशन इनकी मांगो को नही मानती है तबतक इनका आंदोलन चलता रहेगा,,,,।




